फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन हत्याकांड में वांछित 5,000 का इनामी बदमाश कुलदीप उर्फ भाऊ चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। तीन हत्याकांड में वांछित पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश कुलदीप उर्फ भाऊ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। डबवाली पुलिस की सीआईए, थाना शहर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी मसीतां गांव में हुई एक हत्या का मुख्य आरोपी है।
पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बताया कि आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ मौजगढ़ मानी हत्याकांड, मसीता हत्याकांड, निलियांवाली कांड का फरार चल रहा था। 23 अप्रैल को सर्वजीत निवासी मसीतां ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल की शाम उसका भाई गुरसेवक सिंह और उसके दोस्त दीपक जब मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन

इस हमले में गुरसेवक को सात से आठ गोलियां लगीं और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि दीपक को पैर में गोली लगी, जिसे बाद में बठिंडा में भर्ती करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया।
एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि जांच के दौरान रेकी करने वाले दो आरोपी कुलदीप सिंह पंच और इकबाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके साथ एक अन्य आरोपी अमरदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने इनके पास से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की थी।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि अन्य मामलों की जांच और उसकी संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें