फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रैगर पंचायत धर्मशाला ट्रस्ट के प्रधान बने कृष्ण खटनावलिया

Thu, 02 Jul 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ठक में उप​स्थित ट्रस्ट के नवयु​क्ति प्रधान व सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। रैगर पंचायत धर्मशाला ट्रस्ट मंडी डबवाली की बैठक बुधवार को प्रेम कनवाड़ीया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें संस्था के प्रधान अजय कुमार रछोया के कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार खटनावलिया को प्रधान नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही इन्हें अपनी नई कार्यकारिणी गठन करने के अधिकार भी दिए गए। इस मौके नवनियुक्त प्रधान कृष्ण कुमार खटनावलिया ने कहा कि संस्था सदस्यों ने जो जिम्मेवार उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे और जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर समाज व संस्था के कार्यों को गति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मोहन लाल कनवाड़िया, भूरा राम कुरड़ीया, रामकिशन बोकोलिया, नवनीत कनवाडिय़ा, मोती लाल डीगवाल, रामू राम कनवाड़िया, राहुल धोलपुरिया, मा. अशोक कनवाड़िया, हरीश बोकोलिया, बन्टी कनवाड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें