फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कृष्णा फौगाट बनीं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष

Sat, 14 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट सांसद कुमारी सैलजा के साथ
विज्ञापन
सिरसा। कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट को पार्टी हाईकमान द्वारा सिरसा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नई जिम्मेदारी के लिए कृष्णा फौगाट ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और महिला संगठन की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज सहित पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


कृष्णा फौगाट ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। साथ ही, सिरसा के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने भी कृष्णा फौगाट को उनकी नई नियुक्ति पर बधाई दी और कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक सक्षम महिला नेत्री को यह जिम्मेदारी देकर यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी में मेहनत करने वालों को सम्मान मिलता है। कृष्णा फौगाट ने अपने राजनीतिक सफर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें राजनीतिक संगठन और गैर-राजनीतिक संगठनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें