फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड़ी में स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा की रैली को किसान यूनियन ने दिखाएं काले झंडे

Sat, 06 Apr 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
काले झंडे दिखाते किसान।
विज्ञापन
रोड़ी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा ने अनाजमंडी से सुबह बाइक रैली निकाली। वहीं बाइक रैली निकालने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले किसान इकट्ठा हो गए और काले झंडे दिखा विरोध जताया।
विज्ञापन

बता दें कि रोड़ी अनाजमंडी में सुबह 10 बजे का समय बीजेपी की बाइक रैली निकालने का रखा गया था। इसकी सूचना जब किसान नेताओं को लगी तो वह उनका विरोध करने के लिए वे सुबह से ही अनाजमंडी के पास इक्ट्ठा होना शुरू हो गए। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले किसानों ने रैली को काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी हिसार मंडल के प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। सरकार हमारी मांगों की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दे रही। इसी कारण किसान गांव-गांव में सरकार के विरोध करने की ग्रामीणों से अपील करेंगे। इस मौके पर गुरविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, मेजर सिंह, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें