फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन ः महापंचायत के लिए 21 सदस्यीय कमेटी गठित

विज्ञापन
बैठक में किसानों को संबोधित करते किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में 22 फरवरी को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में होने वाली किसान मजदूर महापंचायत को लेकर किसानों ने स्टेडियम में बैठक की। बैठक में महापंचायत करवाने को लेकर 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जबकि 18 फरवरी को रेल रोकने को लेकर भी किसानों ने सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद और रानियां में स्थानों का चयन किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को खेल स्टेडियम में आयोजित हुई बैठक में हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बताया कि किसान मजदूर महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत, दलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शनपाल, जोगेंद्र सिंह उम्रा, कुलवंत संधू सहित अन्य वक्ता उपस्थित होंगे। इसके अलावा एक 5 सदस्य कमेटी बनाई गई है, जोकि इस आंदोलन के साथ नहीं जुड़ने वाले किसान संगठनों से तालमेल कर उन्हें एक मंच पर लाने का काम करेंगी। किसान नेता गुरदीप सिंह बाबा, हैप्पी रानियां व लक्खा अलीकां ने कहा कि तीन महीने से किसान आंदोलनरत हैं, लेकिन अभी तक सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी हैं।
इस मौके पर सतपाल सिंह सिरसा, दलजीत सिंह रंगा, मास्टर अंग्रेज रानियां, गुरमीत सिंह चोरमार, नवदीप सलारपुर, निर्मल थिराज, करम थिराज, वेद चामल, राम कुमार कुत्ताबढ़, जिंदा नानूआना, हरदेव सिंह गोबिंदपुरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आज शहर में निकालेंगे कैंडल मार्च
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों और आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए किसान रविवार को शाम 6 बजे शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में आंबेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकालेंगे। जबकि 16 फरवरी को किसान शहीद भगत सिंह खेल छोटूराम की जयंती पर जनसभा का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें