फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नाबालिग के अपहरण मामले में दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
5 सितंबर को परिजनों ने दर्ज करवाया था मामला, महिला एएसआई मंजू की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबोचा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिगा के अपहरण मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह मामला थाना सदर डबवाली में 5 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप था कि आरोपी नाबालिगा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एएसआई मंजू और उनकी टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी से आरोपी पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


आगे की जांच
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। किसी अन्य की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें