फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 800 मीटर दौड़ में खुशवंत और पूनम ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विजेता ​खिलाडियों  को सम्मानित करते हुए कुलपति प्रो नरसी बिश्नोई। 
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय 13वीं एथलेटिक मीट का शुभारंभ हुआ। इस दौरान 800 मीटर दौड़ में छात्र खुशवंत और छात्रा पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेल मीट में सीडीएलयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


प्रतिभागियों को खेल नियमों की अनुपालना की शपथ दिलवाई गई। प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को खेल में कई सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। केंद्रीय व राज्य सरकार भी खिलाड़ियों को उच्च स्तर की नौकरियां व नकद पुरस्कार प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए न कि हार या जीत की भावना से।



विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करता है ताकि वह अपना हुनर दिखा सके। ऐसे ही कार्यक्रमों की बदौलत आज हरियाणा के खिलाड़ी पूरे देश में मेडल लाने में अव्वल हैं। उन्होंने कहा कि एक आम बच्चे के मुकाबले एक खिलाड़ी का दिमाग अधिक चुस्त होता है। खेलकूद हमें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रफुल्लित बनाते हैं।
विज्ञापन




इस एथलीट मीट के संगठन सचिव प्रोफेसर ईश्वर मलिक, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर राजकुमार, कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, डीन अकादमिक अफेयर्स प्रोफेसर सुरेश गहलावत, टेक्निकल एडवाइजर कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






प्रथम दिन हुई प्रतियोगिताओं के ये रहे परिणाम







800 मीटर दौड़ (पुरुष)



- प्रथम -खुशवंत, बीएससी स्पोर्ट्स



- द्वितीय- नवदीप, बीएससी स्पोर्ट्स



-



800 मीटर दौड़ (महिला)



प्रथम- पूनम, बीएससी प्रथम



द्वितीय- किरण, बीएससी प्रथम



शॉटपुट (पुरुष)



प्रथम- मंजीत, बीएड



द्वितीय-प्रीतपाल, बीएससी मैथ







शॉटपुट (पुरुष)



प्रथम-अजय, एमपीएड



द्वितीय-संवरमल, एमपीएड



-



शॉटपुट (महिला)



प्रथम-ख्याति, एम कॉम



द्वितीय-कोमलनील, एम कॉम









शॉटपुट (महिला)



प्रथम-उषा, एमपीएड द्वितीय



द्वितीय-संतोष, एमपीएड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें