फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेलो इंडिया महिला सिटी लीग 7 जून को सिरसा में

Thu, 04 Jun 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारत सरकार, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के सहयोग से अस्मिता साइकिलिंग सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन 7 जून को सिरसा में होगा। यह जानकारी जिला साइकिलिंग संघ के महासचिव दारा सिंह ने दी। इस प्रतियोगिता में सिर्फ महिला खिलाड़ी ही भाग ले सकती हैं।
सिटी लीग में महिला वर्ग में 19 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाएं भाग ले सकती हैं। जूनियर वर्ग में 17 से 18 आयु की बालिकाएं, सब जूनियर व यूथ वर्ग में अंडर 13 से 16 वर्ष की बालिकाएं भाग ले सकती हैं। सभी आयु वर्ग में व्यक्तिगत व सामूहिक प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना साइकिलिंग खेल काे ग्रामीण और शहरी स्तर पर बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में जिले की लगभग 100 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इसका पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से होगा ।
विज्ञापन


दारा सिंह ने बताया कि जिले में यह प्रतियोगिता पहले ही आयोजित की जा चुकी है।खिलाड़ियों से अनुरोध है कि वे इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें। प्रतियोगिता के साथ वर्ल्ड बाइक साइकिलिंग डे भी आयोजित किया जाएगा। इसमें हर वर्ग के पुरुष, महिला व बच्चे भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें