फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 26 से 30 तक मनाया जाएगा खाटू श्याम धाम का स्थापना महोत्सव

Sun, 25 Jan 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में 26 से 30 जनवरी तक 18वां स्थापना महोत्सव पूरे श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पांच दिवसीय इस महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, नगर भ्रमण यात्रा, भजन संध्या, संकीर्तन, झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में है।
श्री श्याम परिवार ट्रस्ट के पदाधिकारी डाॅ. श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी को मंदिर में गणेश पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसी दिन ध्वजा पूजन और मेहंदी रस्म का आयोजन किया जाएगा। 27 जनवरी को श्री श्याम बाबा की नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी, जो नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 82 से आरंभ होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा में 351 निशान ध्वज शामिल होंगे और बाबा का भव्य रथ श्रद्धालु अपने हाथों से खींचेंगे। नगर भ्रमण यात्रा में विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से छाऊ नृत्य दल देवी-देवताओं की झांकियों के साथ प्रस्तुति देगा। उज्जैन से महाकाल नृत्य ग्रुप भोलेनाथ के भजनों पर नृत्य करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें