फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा से अपहृत छात्रा कालांवाली में ट्रेन में मिली

Tue, 02 Sep 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा के एक निजी स्कूल की पांचवी कक्षा की अगवा की गई छात्रा को पुलिस की मुस्तैदी व लोगों के सहयोग से कालांवाली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन




हालांकि अपहरणकर्ता का पता नही चल सका। पुलिस ने छात्रा को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया, बेगू रोड निवासी मनोज कुमार की लगभग दस वर्षीय पुत्री पायल जो सिरसा के महाराजा अग्रसेन स्कूल में पांचवी कक्षा में, जबकि बेटा पुनीत छठीं कक्षा में पढ़ता है।



सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद पुनीत तो घर आ गया, लेकिन पायल घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे कि इस दौरान सिरसा रेलवे पुलिस थाना से फोन आया कि उनकी पुत्री का स्कूल बैग स्टेशन पर लावारिस हालत में पड़ा है, लेकिन बच्ची नहीं है।
विज्ञापन




फोन नंबर बैग में मौजूद डायरी में मिला। सूचना पर परिजन स्टेशन पहुंचे। छात्रा के अगवा होने का मामला सामने आने पर सिरसा रेलवे पुलिस ने इसकी सूचना कालावंाली रेलवे पुलिस को दी और सिरसा से बठिंडा की और जाने वाली सवारी गाडी की तलाशी लेने को कहा।



सवारी गाडी जब कालावंाली स्टेशन पर लगभग सवा तीन बजे पहुंची तो रेलवे पुलिस ने समाज सेवी संस्था गुरु अर्जुन देव सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से सवारी गाडी की तलाशी ली।



संस्था के सदस्यों ने गाड़ी के एक डिब्बे से छात्रा को बरामद किया गया, लेकिन उसको अगवा करने वाले का पता नही चल सका। पुलिस ने पायल को कालांवाली स्टेशन पर उतारकर अपने पास बैठा लिया और सूचना उसके परिजनों व सिरसा पुलिस को दी।
विज्ञापन




इस पर छात्रा के माता-पिता कालांवाली पहुंचे। कालांवाली रेलवे चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने जरूरी कारवाई कर छात्रा को परिजनों को सौंप दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें