संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस हरकेश मनुजा ने मंगलवार को जिला न्यायालय सिरसा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय के प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
जस्टिस हरकेश मनुजा ने एडीआर सेंटर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया। पौधरोपण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया भी मौजूद रहे। जस्टिस हरकेश मनुजा ने कहा कि पेड़ प्रकृति का आधार हैं जो हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वातावरण को शुद्ध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीमा सिंघल, डॉ. नरेश कुमार सिंघल, राजन वालिया, नितिन किनरा, नवजीत क्लैर, फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज कृष्ण कान्त, अतिरिक्त प्रिंसिपल जज सुमित गर्ग, सिविल जज सीनियर डिवीजन मुनीश नागर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बगोटिया, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोनिया, रिचु, गगनदीप गोयल, अमित, रमनदीप कौर, माधव अग्रवाल, श्रुति गुप्ता उपस्थित रहे।