फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑटो मार्केट में कबाड़ पड़ीं गाड़ियों को किया जब्त, अब जुर्माना कार्रवाई होगी

विज्ञापन
ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दौरान डिस्पोजल गाडियों को ट्राली में भरते हुए कर्मचारी। 
विज्ञापन
सिरसा। शहर की ऑटो मार्केट में पार्किंग और मुख्य सड़क पर अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सीसी की मुख्य सड़क और इंटरलॉकिंग पार्किंग पर दुकानदारों ने कब्जा किया हुआ है। इसी पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने पार्किंग व सड़क पर कबाड़ पड़ी गाड़ियों और उनका स्क्रैप कब्जे में लिया।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों ने नाराजगी दिखाई। नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पहले ही अवगत करवा दिया गया था कि कबाड़ आदि का निपटान वह अपने स्तर पर करें और अतिक्रमण न करें। अब सामान के साथ बड़े स्तर पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो।

इससे पहले 10 जुलाई को नगर परिषद की टीम ने शिकायत के आधार पर पहली बार ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। उस दौरान भी दुकानों के बाहर पड़ा स्क्रेप, डिस्प्ले बोर्ड अपने कब्जे में लिया था। नगर परिषद ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि पार्किंग की जगह और सड़क पर अतिक्रमण दोबारा पाया जाता है तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसके लिए दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जब तक व्यापारी पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, निरंतर यह अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को दोपहर 12 बजे के आसपास नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों के साथ ऑटो मार्केट में पहुंचे गए। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली के जरिये वीडियोग्रॉफी के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पार्किंग व दुकान के बाहर पड़े सामान को नगर परिषद की टीम ने कब्जे में ले लिया।
500 से 10 हजार तक है जुर्माना
नगर परिषद के नियम के अनुसार सामान की कीमत के अनुरूप जुर्माने का आकलन किया जाता है। साथ ही व्यक्ति की ओर से कितनी बार अतिक्रमण करते हुए सामान वापस लिया गया है। बार बार गलती करने व नहीं सुधरने पर 5 से 10 हजार रुपये तक जुर्माना या सामान जब्त हो जाता है। इसके अलावा नियमित रूप से 500 से 5000 रुपये तक जुर्माना होता है।
वाहनों व स्क्रैप के कारण लोगों को आती है परेशानी
सीएसआई जयवीर सिंह ने कहा कि दुकानदार अपने सामान रोड पर रख देते हैं और वाहन भी खड़े कर देते हैं। इससे यहां से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों व आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके बाद वह नगर परिषद में शिकायत करते हैं। शिकायत के आधार पर ऑटो मार्केट में कार्रवाई की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी। किसी तरह की कोई कोताही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें