फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरकारी खेल नर्सरी में चयन के लिए जूडो के ट्रायल 24 मार्च को

Sun, 23 Mar 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम स्थित जूडो की सरकारी खेल नर्सरी में चयन के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल 24 मार्च को लिए जाएंगे। खेल नर्सरी में भीम अवॉर्डी जूडो कोच अर्चना द्वारा कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जूडो ओलंपिक कॉमनवेल्थ एशियन गेम में खेला जाने वाला है। इसमें खिलाड़ियों के लिए अपना कॅरिअर बनाने के लिए काफी अवसर है। जूडो कोच अर्चना ने बताया कि इस स्कीम में 8 से 15 वर्ष के चयनित खिलाड़ियों को 2000 प्रतिमाह और 15 से 19 वर्ष के चयनित खिलाड़ियों को 2500 प्रतिमाह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल के लिए आने वाले युवा अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व बैंक खाते की प्रति अवश्य लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें