शहर डबवाली पुलिस ने बीते दिन शनिवार को गांव देसूजोधा में 9 अक्तूबर 2019 को पंजाब पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी वाहनों की तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के मामले में सात महिलाओं समेत 20 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को रविवार को डबवाली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी के मामले में गांव में एक युवक कुलविंदर सिंह को पकड़ने आई थी। लेकिन आरोपी के पारिवारिक सदस्यों व ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई कर दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छोटा सिंह, राजा सिंह, तेज सिंह, अंग्रेज सिंह, मंदर सिंह, सतपाल, मुखपाल, हरप्रीत, बिट्टू, बिंद्र सिंह, जसविंद्र, गुरजंट, महक सिंह, मंदर कौर, बेअंत कौर, परमजीत कौर, जसविंद्र कौर, मनप्रीत कौर, बाला और हरप्रीत कौर निवासियान गांव देसूजोधा के रूप में हुई है।