फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के बहाने दुराचार का आरोप

Mon, 31 Mar 2014 11:51 PM IST
सिरसा ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर रेप केस में फंसाने की धमकी देने के मामले मेें सोमवार को नया मोड़ आ गया। डॉक्टर द्वारा पुलिस केस दर्ज करवाने के बाद एक महिला सोमवार को खैरपुर पुलिस चौकी पहुंची। उसने उक्त डॉक्टर पर नौकरी दिलाने के बहाने दुराचार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह को भी शिकायत पत्र भेजकर आरोपी डॉक्टर के  खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, आरोपी डॉक्टर पहले ही आरोप लगाने वाली महिला और उसके साथियों पर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज करवा चुके हैं।

महिला का आरोप पेन किलर देकर बढ़ाई जान पहचान
पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि वह रानियां रोड निवासी है। वह 25 मार्च को हिसार से सिरसा बस में आ रही थी। जब बस फतेहाबाद पहुंची तो उसकी साथ वाली सीट पर एक युवक आकर बैठ गया। बाईं बाजू में टीका लगा होेने के कारण दर्द हो रहा था, इसीलिए उसने उक्त युवक को थोड़ा दूर बैठने के लिए कहा। तभी उसने एक दर्द निवारक गोली दी और स्वयं को डॉक्टर बताया। फिर उसने बताया कि वह फतेहाबाद जिले के गांव सिरढान का रहने वाला है और उसका पार्टी में काफी दबदबा है। महिला ने बताया कि उसने जेबीटी और बीकॉम की है। महिला का कहना है कि दो दिन बाद आरोपी ने उसे फोन किया और दस्तावेज मंगवाए। वह स्कूटी पर दस्तावेज लेकर हुडा चौक पर आ गई, जहां उक्त व्यक्ति गाड़ी लेकर खड़ा था। इसके बाद उसने स्कूटी वहीं खड़ी करवाकर उसे गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और नौकरी के बहाने गाड़ी में ही उसके साथ दुराचार किया, साथ ही दस्तावेज अपने पास रख लिए।
विज्ञापन


डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज
फतेहाबाद जिला के गांव सिरढान निवासी धर्मपाल पुत्र कन्नीराम की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला, राज व विजय नेलसन उर्फ एमसी सहित चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। जांच अधिकारी के अनुसार इस गिरोह का सरगना विजय एमसी है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि उसे महिला ने फोन करके अपने जाल में फंसाया और अपने साथियों के साथ मिलकर 27 मार्च को चार लाख रुपये ऐंठे। उसका अश्लील वीडियो बनाने के नाम पर ब्लैकमेल किया गया।
विज्ञापन

 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें