सिरसा। 9 दिसंबर को भिवानी में होने वाली जजपा की रैली को लेकर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आयोजित समारोह में पांच लोगों की जेब से नकदी व जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में दयानंद पुत्र रतन सिहं निवासी गांव बोबुआ जिला हिसार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ उपमुख्यमंत्री से मिलने के लिए बाबा भूमणशाह चौक स्थित चौटाला हाउस पर गया था। उपमुख्यमंत्री के आवास पर काफी भीड़ थी तो वह बाहर ही खड़ा हो गया। इस दौरान उसकी जेब किसी ने 26 हजार रुपये, राजीव कुमार निवासी डूमरखां कला जींद के कुर्ते से 14 हजार व मूर्ति निवासी बुढाभाणा के की जेब से 300 रुपये निकाल लिए। इसका बता उन्हें कुछ समय बाद लगा। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजय वाटिका में दो व्यक्तियों की जेब से नकदी व दस्तावेज चोरी
वहीं दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में साहबराम पुत्र आशाराम निवासी बेहरवाला ऐलनाबाद ने बताया कि वह दो नवंबर को ओम प्रकाश श्यो सिहं निवासी बेहरवाला के साथ अजय वाटिका में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में पहुंचा था। इस दौरान उसकी जेब से किसी ने 6300, ओमप्रकाश की जेब से 11000 रुपये, एक पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र व आधार कार्ड निकाल लिए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।