फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरकारी केंद्र पर खत्म हुई खाद तो लाइन में लगे किसानों ने जाम कर दिया रोड, एक घंटे बाद निजी केंद्र पर भेजे

विज्ञापन
किसानों की ओर से जाम लगाए जाने के दौरान गुजरने के लिए बातचीत करते हुए महिला - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। यूरिया खाद लेने के लिए किसानों को एक जगह से दूसरी जगह पर भटकना पड़ रहा है। खाद लेने के लिए किसान कभी निजी केंद्रों पर तो कभी सरकारी केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी खाद लेने के लिए किसान जनता भवन रोड स्थित सरकारी केंद्र पर पहुंच कतार में लगे। दोपहर बाद केंद्र में खाद खत्म होने की सूचना मिलने पर किसानों ने रोष जताते हुए रोड जाम कर दिया और आवाजाही बाधित कर दी। करीब एक घंटे तक किसान रोड पर जाम लगाकर बैठे रहे। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। करीब एक घंटे बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने निजी केंद्र पर सभी किसानों को भेज दिया और खाद दिलवाई।
विज्ञापन

शनिवार को कृभको का 3 एमटी का रैक लगने के बाद सरकारी व निजी केंद्रों पर खाद पहुंची। सूचना मिलने के बाद किसान खाद लेने के लिए सुबह छह बजे ही कतार में लगना शुरू हो गए। किसी केंद्र पर किसानों को 10 तो किसी केंद्र पर 20 बैग वितरित किए जाने शुरू कर दिए। दोपहर बाद जनता भवन केंद्र पर स्थित कृभको केंद्र पर खाद खत्म होने की सूचना मिलने के बाद लाइन में लगे करीब 30 किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने सरकार व कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रकट किया और रोड के दोनों तरफ मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर ट्राली लगाकर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और जाम लगाकर खड़े किसानों से बातचीत की और जाम खोलने की बात कही। वहीं रोष प्रकट कर रहे किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें खाद उपलब्ध नहीं करवाई जाती तब तक वह नहीं खोलेंगे। ऐसे में जेजे कॉलोनी चौकी इंचार्ज राजबाला ने मौके पर पहुंचकर कृषि विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। कृषि विभाग के अधिकारियों ने सरकारी केंद्र के साथ ही एक बंद पड़े केंद्र पर खाद बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिससे किसान ओर भी रोषित हो गए और अधिकारियों की मिलीभगत होने के आरोप लगाने लगे।
किसान बोले: तीन दिन से खाद लेने के लिए काट रहे हैं चक्कर, गांवों से नहीं मिल रही खाद
केंद्र पर खाद लेने के लिए पहुंचे किसान जसविंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमरिक सिंह, पवन, विपिन ने बताया कि तीन दिनों से वह यूरिया खाद लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शनिवार को भी वह खाद लेने के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन दोपहर बाद खत्म होने की सूचना मिली। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को भी शिकायत दी लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। बार बार उन्हें केंद्र पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

आज से सोसायटी पर होगी वितरित, 10 हजार एमटी खाद है उपलब्ध
तीन हजार मीट्रिक टन खाद का रैक लगने के बाद अब जिले के सभी सोसायटी पर यूरिया खाद पहुंचाई जा रही है। रविवार से सभी सोसायटियों पर खाद वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अभी विभाग के पास कुल 10 हजार एमटी खाद उपलब्ध है। जिसे किसानों को वितरित किया जा रहा है। किसानों को 10 व 20 बैग वितरित किए जा रहे हैं, ताकि यह सभी को खाद उपलब्ध हो सके।
बैग के साथ नैनो यूरिया देने के लिए दुकानदार नहीं कर सकेंगे किसानों को मजबूर
कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोलर डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि यूरिया बैग के साथ कोई भी दुकानदार नैनो यूरिया देने के लिए किसानों को मजबूर नहीं कर सकता। अगर कोई किसान अपनी इच्छा अनुसार नैनो यूरिया लेना चाहता है तो वह ले सकते हैं। लेकिन कोई भी दुकानदार किसानों को मजबूर कर नैनो यूरिया बैग के साथ नहीं दे सकता। अगर कोई दुकानदार मजबूर करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
यूरिया का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान जरूरत के अनुसार ही खाद लेने के लिए केंद्र पर पहुंचे। किसानों को यूरिया घर पर स्टॉक करने की आवश्यकता नहीं है। शहर के साथ-साथ गांवों में स्थित केंद्रों पर यूरिया पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें