फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेजेपी की 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ रैली की तैयारियां तेज

Mon, 16 Nov 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रैली के लिए कालांवाली व रानियां के कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने आगामी 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसी कड़ी में, जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में कालांवाली और रानियां हलके के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में रैली के सिरसा प्रभारी कुलजीत कुलड़िया और जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राधेश्याम शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण देने को कहा गया। कालांवाली हलकाध्यक्ष बलकरण सिंह भंगू ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया।
वक्ताओं ने देश की राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने दावा किया कि जेजेपी की जुलाना रैली बेहद सफल रही थी और महेंद्रगढ़ रैली भी भीड़ के लिहाज से नया रिकॉर्ड बनाएगी।
विज्ञापन

रैली के मुख्य मुद्दे
कुलजीत कुलड़िया, राधेश्याम शर्मा और जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला रैली को संबोधित करेंगे। वे प्रदेश की भाजपा सरकार की कथित नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। जेजेपी किसान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शगनजीत सिंह गिल और जगतार सिंह ने कहा कि जनता का मौजूदा भाजपा सरकार से मोहभंग हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को ऐतिहासिक बनाने और पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया। रानियां हलके के पदाधिकारियों ने भी रैली को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें