फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेजेपी की डबवाली व कालांवाली की कार्यकारिणी घोषित

Thu, 29 Jan 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जननायक जनता पार्टी ने डबवाली और कालांवाली विधानसभा हलकों की कार्यकारिणी की घोषणा कर संगठन को मजबूती देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। डबवाली हलकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बराड़ ने पार्टी नेतृत्व से विमर्श के बाद हलका कार्यकारिणी घोषित की।
विज्ञापन

जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि डबवाली हलके में नछत्र सिंह, मलकीत सूच, सतिंद्र बिश्रोई, प्रगट सिंह और दलीप पारीक को वरिष्ठ उपप्रधान तथा राजपाल साहु, रामेश्वर कूकणा, फौजा सिंह, सरदूल सिंह और कुलदीप कुमार को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। सरपंच जगदीप सिंह को प्रधान महासचिव बनाया गया है।
वहीं, कालांवाली हलकाध्यक्ष बलकरण सिंह भंगु ने भी कार्यकारिणी घोषित करते हुए बूटा सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, कमलदीप सिंह, सुशील कुमार और कुलविंद्र सिंह को उपप्रधान नियुक्त किया। हरदीप सिंह को प्रधान महासचिव और जसपाल सिंह को महासचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें