फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू में छाए जेसीडी के होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में परचम लहराते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने शीर्ष के प्रथम, द्वितीय व तृतीय के साथ-साथ चतुर्थ एवं पंचम स्थान भी अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन


 प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों में ईसीई विभाग की छात्रा पूनम गोयल ने 900 में से 805 अंक लेकर प्रथम, इलैक्ट्रिकल विभाग की विद्यार्थी रागिनी ने 1000 में से 794 अंक लेकर प्रथम तथा कंप्यूटर विभाग के छात्र महिपाल ने 1100 में से 936 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 वहीं, चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में मेकेनिकल विभाग के रजत यादव ने 900 में से 749 अंक लेकर प्रथम तथा इलैक्ट्रिकल विभाग के अमित कुमार ने 86 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन


 इसी प्रकार ईसीई विभाग की सृष्टि ने 770 अंक लेकर द्वितीय, इलैक्ट्रिकल विभाग के अंकुश ने 732 अंक लेकर द्वितीय, सिविल विभाग के छात्र मोहित ने 1100 में से 908 अंक लेकर द्वितीय, इलैक्ट्रिकल विभाग के रजत कुमार ने 73.8 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं, इलैक्ट्रिकल विभाग के वेदप्रकाश ने 729 अंक लेकर तृतीय व भीम सिंह ने 725 अंक लेकर चौथा स्थान कब्जाया। इलैक्ट्रिकल विभाग के सोनिया ने 73.5 अंक लेकर तृतीय तथा कंप्यूटर साइंस की छात्रा प्रिया रानी ने 900 में से 760 अंक लेकर विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

 उधर, कंप्यूटर विभाग की छात्रा सोनिया ने 914 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया है तो सिविल विभाग की भावना ने 892, चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में मेकेनिकल विभाग के दीपक ने 700 अंक लेकर तथा मोहित ने 73.3 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया।

 इलैक्ट्रिकल विभाग की कोमल ने 72.7 अंक लेकर विश्वविद्यालय में पंचम स्थान पर अपना दबदबा कायम किया है। इंजीनियरिंग कॉलेज के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एनएस भाल ने बताया कि जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी मुंबई ने रिमोट सेंटर के लिए चयनित किया है।

 इससे यहां के शिक्षकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुंबई स्थित शिक्षकों द्वारा समय-समय पर तकनीकी शिक्षा की नवीन जानकारियों से अवगत करवाया जाता रहेगा। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यापीठ की मैनेजमेंट विशेष तौर पर विद्यापीठ के चेयरमैन डॉ. अजय सिंह चौटाला का इस संस्थान की गतिविधियों के लिए आभार व्यक्त किया।

 विद्यार्थियों की इस सफलता के लिए जेसीडी विद्यापीठ के वाइस चेयरमैन मनिंद्रपाल सिंह बराड़ व हिसार से सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने प्राध्यापकों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।  
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें