फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Wed, 16 Sep 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग को दी थी धमकी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किया गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली/सिरसा। सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग साली से जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में 14 वर्षीय नाबालिग ने बताया है कि दो साल पहले उसकी बड़ी बहन ने पड़ोस के युवक से घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद परिवार वाले उसकी बहन से नाराज हो गए।
विज्ञापन

इसी कारण बहन व जीजा गांव से बाहर जाकर रहने लगे। कुछ समय पहले परिवार वालों की नाराजगी दूर हो गई और बहन व जीजा का घर आना-जाना शुरू हो गया।
पीड़िता के अनुसार, अप्रैल माह में एक दिन वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका जीजा घर पर आ गया और जबरन उससे दुष्कर्म किया। जीजा ने उसे धमकी दी कि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा।
धमकी के डर से उसने घर वालों को कुछ नहीं बताया। अगस्त माह में उसके पेट में दर्द होने लगा। उसकी मां उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने मां को बताया कि वह पांच माह से गर्भवती है।
विज्ञापन

इसके बाद नाबालिग ने मां को सारी आपबीती बता दी। सदर थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि आरोपी जीजा के प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें