फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीडी विद्यापीठ में होंगे बीए और बीएमसी कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
 अब जिले में बीए करने के इच्छुक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए दौड़-भाग नहीं करनी पड़ेगी। जननायक चौधरी देवीलाल (जेसीडी) विद्यापीठ में भी बीए और बीएमसी के कोर्स शुरू होंगे। दाखिलों को लेकर विद्यापीठ में प्रक्रिया शुरू हो गई है। जुलाई माह से दाखिले शुरू हो जाएंगे, जिनके लिए जून में ही प्रॉस्पेक्टस की बिक्री शुरू होगी। जेसीडी विद्यापीठ के सभी कॉलेजों में हलचल शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जेसीडी में बीए की 320 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा बीएमसी की 60 सीटों पर दाखिला होगा। जेसीडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवं लोग संपर्क विभाग के निदेशक डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि यहां के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, इस मकसद से जेसीडी में कोर्सों की संख्या बढ़ाई जा रही हैं।

 इस बार दो नए कोर्स शुरू होंगे और आगामी शिक्षा सत्र में कई कोर्स शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों में दाखिलों को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों का संयुक्त प्रॉस्पेक्टस बनाया जाएगा, जिसमें सभी कोर्सों का पूरा विवरण दिया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि जेसीडी में विद्यार्थियों को वाईफाई की सुविधा भी दी जा रही है ताकि वे तकनीकी रूप से पीछे न रहें। टॉपर स्टूडेंट को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्ति की योजना शुरू की गई है। दाखिले ऑन लाइन और ऑफ लाइन होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जेसीडी द्वारा एडमिशन हेल्पलाइन भी शुरू  की गई है। किसी भी कॉलेज में शिक्षकों की कमी नहीं है और बेहतर शिक्षा सुविधा प्रदान करने के लिए शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए भी विचार-विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन


किस कोर्स की कितनी हैं सीटें
बीएमसी                    60
बीए                        320
बीकॉम                    160
बीएससी नॉन मेडिकल    160
बीएससी मेडिकल            60
बीसीए                        60
बीफार्मा                    66
एमफार्मा                    18
एमबीए                        120
बीबीए                            90
बीडीएस                        100
बीएड                            200
एमएड                            35
स्पेशल बीएड                    25
बीटेक विभिन्न ट्रेड            420
एमटेक विभिन्न ट्रेड            126
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें