कालांवाली। शूटर जैसमीन कौर ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर सीबीएसई की राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता, शहर, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। ओलंपियन शूटिंग एकेडमी के संचालक संदीप वर्मा और कोच नेशनल शूटर मनजीत कौर ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कोच मनजीत कौर ने बताया कि सीबीएसई की ओर से 21 से 26 अक्तूबर तक भोपाल मध्य प्रदेश के दिल्ली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेलकूद का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान निशानेबाजी प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शूटर जैसमीन कौर ने 400 में से 383 अंक पाकर स्वर्ण पदक जीता है।