सिरसा।हुडा सेक्टर 20 स्थित जेजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आ
सिरसा। हुडा सेक्टर 20 स्थित जेजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रविवार को स्केटिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों भाग लिया। इस दौरान जशन कंबोज (8 से 10, इनलाइन बॉयज) और अचिन्य गांधी (6 से 8, क्वाड बॉयज) ने अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नक्षवीर सिंह (10 से 12, इनलाइन बॉयज) और रोहन (10 से 12, क्वाड बॉयज) भी अपनी-अपनी दौड़ में अव्वल रहे। युवा खिलाड़ियों ने इनलाइन और क्वाड स्केटिंग की अलग-अलग आयु वर्गों की दौड़ में अपनी गति और कौशल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाया।
फेडरेशन की अध्यक्ष डॉ. दीपिका सिहाग ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और स्केटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। फेडरेशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋषभ जिंदल ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, जबकि कोषाध्यक्ष जय सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम की सराहना की।
यह आयोजन स्थानीय स्तर पर स्केटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने में एक मील का पत्थर साबित हुआ। विजेताओं को आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका ट्रस्ट की ओर से दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान डॉ. दीपिका सिहाग, उप प्रधान एडवोकेट ऋषभ जिंदल, महासचिव मिलनप्रीत कौर, कोषाध्यक्ष जय सिंह मौजूद रहे।