फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संडे मार्केट के चलते बाजारों में लगा जाम

Sun, 08 Feb 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी बाजार में रविवार के दिन लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
परशुराम चौक से लेकर रेलवे ओवरब्रिज तक वाहनों की एक किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं
विज्ञापन

फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। रविवार को शहर के प्रमुख बाजार संडे मार्केट के चलते ट्रैफिक जाम रहा। परशुराम चौक से लेकर रेलवे ओवरब्रिज तक वाहनों की लगभग एक किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। रोड़ी बाजार में लगने वाला संडे मार्केट इस जाम की वजह बना। दुकानों के बाहर मेजें लगाकर अतिक्रमण किया गया।
जाम की स्थिति इतनी हुई कि यातायात पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। परशुराम चौक पर बंद पड़े कट को खोला गया और हिसारिया बाजार जाने वाला मार्ग बेरिकेडिंग से बंद किया गया। इसके बाद वाहन गोल डिग्गी होते हुए बाजार में प्रवेश करने लगे, जिससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। लोगों को राहत मिली। संडे मार्केट के कारण रोड़ी बाजार, सदर बाजार, पुरानी कमेटी वाली गली, पीएनबी वाली गली, गीता भवन वाली गली और आर्य समाज रोड पर लंबी वाहनों की कतारें देखी गईं। खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ और दुकानों के आगे अतिक्रमण से वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी रहे तैनात
शहर यातायात पुलिस ने बाजार में विशेष प्रबंध किए। संडे मार्केट के दौरान अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया और कुछ गलियों में वनवे ट्रैफिक लागू किया गया। पुलिस का कहना था कि बाजार में वाहनों और भीड़ की बढ़ती संख्या से दुर्घटना की आशंका रहती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाजार आते समय धैर्य रखें और निर्धारित मार्गों का पालन करें।
विज्ञापन


आम दिनों की तुलना में रविवार को अधिक रहती है भीड़
रविवार को लगने वाले संडे मार्केट के कारण शहर में आम दिनों की तुलना में कहीं अधिक भीड़ रही। यातायात जाम ने व्यापारियों और आम लोगों दोनों को प्रभावित किया। दुकानदार पंकज कुमार, अमन वर्मा, केशव मेहता व अन्य कहा कि भविष्य में इस प्रकार की भीड़ के लिए अतिरिक्त व्यवस्था बनाई जाए, ताकि शहरवासियों को जाम जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें