फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ढाबों से लोग परेशान, सीवरेज बंद, गलियों में भरा पानी, 20 मिनट तक लगाया जाम

Tue, 17 Nov 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। जाम लगाकर लोग अपना विरोध जताते हुए और मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
- किचन वेस्ट डालने से ब्लाॅक हो रहा सीवर, अधिकारियों ने दी चेतावनी
विज्ञापन

- नहीं बनाई अलग से व्यवस्था तो काट दिया जाएगा कनेक्शन

फोटो 32 से 36

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आंबेडकर चौक से परशुराम चौक के बीच में नर्सिंग होम वाली गली में सीवरेज ओवरफ्लो होने से परेशान लोगों ने 20 मिनट तक मुख्य रोड जाम कर दिया। लोगों ने ढाबा संचालकों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाए कि होटल में बचने वाले खाने व अन्य सामान को सीवरेज लाइन में डाला जाता है। इससे सीवरेज जाम हो जाते हैं।
इसके बाद नाराज लोगों ने वाहन और बैरिकेड लगाकर परशुराम चौक की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया। बंद की सूचना मिलते ही कीर्ति नगर चौक से पुलिस मौके पर पहुंची और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग से जेई देवकर्ण मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। इस दौरान ढाबा संचालक ने आश्वासन दिया कि वे सीवरेज में कोई गंदगी नहीं डालेंगे और वेस्ट के लिए अलग से हौदी बनाएंगे। इस आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सीवरेज की सफाई का काम मशीन के माध्यम से शुरू करवाया।
मजबूरन लगाना पड़ा जाम
गली निवासी रोहित कुमार ने बताया कि गली के कोने पर ढाबे बने हुए हैं। एक बड़ा ढाबा रात के एक बजे तक चलता है। किचन वेस्ट को सीधे तौर पर सीवरेज लाइन में डाला जाता है। इससे हर माह में 10 दिन तक सीवरेज बंद रहते हैं। कई बार गली के लोगों ने ढाबा संचालक से बातचीत की थी और समझाया। कोई सुनवाई नहीं होने के कारण मजबूरन आज सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई से लेकर एसडीओ तक को सूचित किया गया था। हमारी कोई सुनवाई नहीं करता है।
घरों से निकलना है मुश्किल
गली के लोगों ने बताया कि सीवरेज पूरी तरह से ब्लॉक है। इस कारण गली में गंदा पानी जमा है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बच्चों को स्कूल के लिए जाना तक मुश्किल हो गया है। दिन भर गली में दुर्गंध फैली रहती है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत की थी। अधिकारी मौके पर आए थे और जांच कर गए थे लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई ढाबे को लेकर अमल में नहीं लाई गई। सड़कों पर भोजन का निर्माण करते हैं। बड़े स्तर पर अतिक्रमण किया हुआ है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
दूषित पानी पीने के लिए मजबूर शहरवासी
सीवरेज ब्लॉक होने के कारण सबसे ज्यादा पीने के पानी में दिक्कत आती है। पेयजल सप्लाई में सीवरेज का पानी मिक्स हो जाता है। इस कारण लोगों के घरों में साफ पानी नहीं पहुंचता है। लोगों को मजबूरन 800 से 1000 रुपये देकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। शहर के मुख्य बाजारों में कुछ दिनों पहले तक ऐसे ही हालात थे। कॉलोनियों में भी लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है।
करोड़ों के टेंडरों के बाद भी नहीं सुधर रही व्यवस्था
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाइनों को बदलने और सफाई को लेकर बड़े स्तर पर टेंडर लगाए गए हैं। अमृत 2 के तहत शहर में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काम कर रहे हैं। भविष्य के सुनहरे सपने दिखाने वाले हकीकत में शहर की सतही समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। आधे शहर की कॉलोनियों में सीवरेज ब्लॉक की समस्या बनी हुई है। लोग अधिकारियों के पास गुहार लगा रहे हैं कि लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। बेगू रोड हो या कीर्ति नगर व मुख्य सड़क के साथ लगतीं कॉलोनियों में सभी में बदतर हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई देवकर्ण ने बताया कि सीवरेज के मैनहोल में किचन वेस्ट डालने के कारण दिक्कत आ रही है। इसी कारण बार-बार सीवरेज जाम हो रहा है। ढाबा संचालक ने आश्वासन दिया है कि वे अपनी अलग हौदी बनाकर उसमें किचन वेस्ट डालेंगे। यदि वे अलग हौदी बनाकर व्यवस्था नहीं करते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें