फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अग्रसेन कॉलोनी में सीवरेज के गंदे पानी से 500 परिवार परेशान, दो घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
प्रदर्शन करते अग्रसेन कॉलोनी के लोग।
विज्ञापन
चार माह से चार-पांच गलियों में जमा है गंदा पानी,
विज्ञापन


टैंकर भेजकर खानापूर्ति करने का आरोप

दो-तीन दिन में समाधान का मिला आश्वासन


फोटो
36 व 37
संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गलियों में जमा गंदा पानी, उन पर भिनभनाते मच्छर, हर तरफ फैली दुर्गंध, यह हालात हैं शहर के पाश क्षेत्र अग्रसेन कॉलोनी की। अग्रसेन कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली से करीब 500 से 600 परिवारों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले चार माह से सीवरेज ब्लॉक होने के कारण कॉलोनी की चार से पांच गलियों में गंदा पानी जमा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कॉलोनीवासियों ने एसबीआई वाली मुख्य गली में जाम लगाकर प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों ने स्थिति जल्द सुधारने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

प्रदर्शनकारी रजनी, अजीत कौर, संगीता गोयल, रजनी शर्मा, सरोज गोयल, बीना, सीमा, रमेश बंसल, सुरेश गोयल, राकेश अग्रवाल, अमन गोयल, गुलशन कुमार, राजेश गोयल, गुलाब कुमार और मुखराम शर्मा ने बताया कि वे कई वर्षों से सीवरेज की समस्या झेल रहे हैं। अग्रसेन कॉलोनी को शहर के पॉश क्षेत्रों में गिना जाता है, लेकिन यहां की गलियों के हालात देखकर किसी गंदी बस्ती का एहसास होता है। पिछले तीन-चार माह से सीवर का गंदा पानी गलियों में जमा है। इससे उठने वाली बदबू के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




टैंकर भेजकर उठाते हैं पानी, फिर बन जाते हैं वही हालात



कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि जब भी विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो टैंकर भेजकर कुछ पानी निकलवा दिया जाता है। दो-चार टैंकर पानी निकालकर केवल औपचारिकता पूरी की जाती है। कुछ समय बाद फिर गलियों में गंदा पानी जमा हो जाता है।



बच्चे हो रहे बीमार, मच्छर पनपने का खतरा



प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने एसडीओ को गलियों में जमा गंदा पानी दिखाते हुए कहा कि जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बच्चों की सेहत पर भी इसका असर पड़ रहा है। महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि वे खुद कुछ समय कॉलोनी में रहकर देखें कि लोग किन परिस्थितियों में जीवन बिता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विभाग के कर्मचारी लार्वा मिलने की बात कहकर चालान काटने पहुंच जाते हैं।



दो-तीन दिन में समाधान का आश्वासन, हाईवे जाम की चेतावनी



जाम की सूचना मिलने पर पार्षद संदीप मेहता, रणधीर कंबोज और पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया। करीब दो घंटे बाद एसडीओ रूपराम और जेई देवकरण मौके पर पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों को घेरकर अपनी परेशानी बताई और गलियों में ले जाकर जलभराव के हालात दिखाए। एसडीओ ने दो-तीन दिन में समस्या दूर करवाने का भरोसा दिया। इस पर कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में समाधान नहीं हुआ तो वे हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


कोट्स
-
शनिवार रात को मशीन लगाकर लाइन की सफाई शुरू करवाई जाएगी। दो-तीन दिन में समस्या दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान भी जल्द करवाया जाएगा।

रूपराम नागल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें