फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा के बल पर जगतार सिंह ने भरी कामयाबी की उड़ान

विज्ञापन
जगतार को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करती सांसद सुनीता दुग्गल (फाइल फोटो)। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
ओढां। गांव जलालआना निवासी जगतार सिंह ने जगतार सिंह ने प्रतिभा के बल पर कामयाबी की उड़ान भरी है। छोटी सी उम्र में ही बड़ा कार्य कर कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए अपने गांव के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

जगतार सिंह ने 12वीं की परीक्षा के बाद आईटीआई की थी। कोरोना काल के दौरान उसने घर पर रहकर 408 ऑनलाइन शिक्षा कोर्स में हिस्सा लेते हुए सभी कोर्स उत्तीर्ण कर सर्टिफिकेट हासिल करते हुए रिकॉर्ड बनाया। जगतार सिंह ने अपने रिकॉर्ड की फेहरिस्त को और लंबा कर दिया है। जगतार ने अब तक सबसे ज्यादा एक हजार 26 सर्टिफिकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये सर्टिफिकेट उसे स्टडी व सोशल अवेयरनेस के क्षेत्र में मिले हैं। कंप्यूटर के विभिन्न कोर्स, मेडिसिन से संबंधित, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग सहित अन्य कोर्स शामिल हैं। वहीं, सोशल अवेयरनेस में नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जनसंख्या नियंत्रण व प्लास्टिक आदि अन्य कार्य शामिल हैं। उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
---------------------
छोटी सी उम्र में कमाया बड़ा नाम
जगतार सिंह ने 27 वर्ष की उम्र में ही एक हजार 26 सर्टिफिकेट हासिल कर इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित 3 जगह अपना नाम दर्ज करवाकर अपने परिजनों व गांव का नाम चमकाया है। इसके अलावा उसे वर्ष 2021 का बेस्ट अचीवर अवार्ड भी दिया गया था। जगतार की छोटी उम्र में ही इतनी उपलब्धियां हासिल करने पर लोग उसकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं। जगतार सिंह ने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह साइबर सिक्योरिटी में कार्य करना चाहता है। इसके लिए वह ऑनलाइन तैयारियां कर रहा है। जगतार को उसकी उपलब्धियों पर सांसद सुनीता दुग्गल व जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिम्मेदारी व स्टडी दोनों साथ-साथ
जगतार के सिर से बचपन में ही माता-पिता का साया उठ गया। ऐसे में उसके कंधों पर बचपन में ही घर की जिम्मेदारी आ गई। वह इस समय अपनी 85 वर्षीय दादी शांति देवी के साथ रहता है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ उसने अपनी स्टडी को भी जारी रखा हुआ है। जगतार ने ये साबित कर दिखाया कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें