फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले की दौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
 सभी आईटीआई में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र 10 से 24 जून तक दाखिल किए जाएंगे।  27 जून को मेरिट सूची आने के बाद त्रुटि हो तो 28 जून को आपत्ति दी जा सकेगी। 12 जुलाई तक दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक अगस्त से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिलों को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई है। सिरसा के सरकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य लालचंद रेवाडिया ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। प्रॉस्पेक्टस मंगवा लिए गए हैं। सबसे पहली सूची में सबसे ऊपर की मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद सीटें खाली रहने पर मेरिट के अनुसार ही कम अंक वालों को भी मौका दिया जाएगा।

 उन्हाेंने बताया कि सभी आईटीआई संस्थानों का प्रदेश स्तर पर दाखिलों का शेड्यूल जारी हो चुका है। उसी के अनुसार पूरी प्रक्रिया चलाई जाएगी। आवेदकों को दाखिलों के लिए अलग से इंटरव्यू पत्र नहीं भेजे जाएंगे। मेरिट सूची बोर्ड पर ही लगेंगी। उन्होंने बताया कि आईटीआई में दाखिलों को लेकर विद्यार्थियाें में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रत्येक ट्रेड में 20-20 सीटें हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
कहां हैं कितने कोर्स
राजकीय आईटीआई संस्थान सिरसा
ड्राफ्टमैन सिविल, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मसिनिस्ट, मैकेनिकल डीजल, मैकेनिकल मोटर व्हीकल, मैकेनिकल ट्रैक्टर, पलंबर, पेंटर जनरल, स्टेनो इंगलिश, स्टेनो हिंदी, ट्रनर, बेल्डर, वायरमैन, आर्चिटेक्च्यूरल असिस्टेंट, कारपेंटर, कोपा, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक कम ऑपरेटर, इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन सिस्टम, मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी, मैकेनिक एयर कंडीशन।
---------------------------------
राजकीय महिला आईटीआई संस्थान सिरसा
हेयर एंड स्किन केयर, कटिंग एंड शेविंग, एंबरोयड्री एंड नीडल वर्क, स्टेनो इंग्लिश, स्टेनो हिंदी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कोपा, ड्राफ्टमैन मैकेनिक, ड्राफ्टमैन सिविल, कंप्यूटर हार्डवेयर
------------------------------------
राजकीय आईटीआई संस्थान चौटला
कटिंग एंड शेविंग, कारपेंटर, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, कोपा, फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक रिपेयर एंड मेंटेनेंस, मैकेनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, वायरमैन, स्टेनो हिंदी
---------------------------------
राजकीय आईटीआई संस्थान नाथूसरी चौपटा
कोपा, फिटर, पलंबर, स्टेनो हिंदी, वेल्डर, वायरमैन, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन, मसिनिस्ट, पेंटर, ट्रनर, ड्राफ्टमैन सिविल, मैकेनिक ट्रैक्टर, मैकेनिकल ट्रैक्टर, मैकेनिकल एयर कंडीशन, मैकेनिकल मशीन, टूल मेंटेनेंस
विज्ञापन

-----------------------------------------
राजकीय आईटीआई संस्थान नाथूसरी ओढ़ां
फिटर, मैकेनिकल मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रिशियन, पलंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें