फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेदी ने ही बदमाशों से मिलकर करवाई वारदात, साजिशकर्ता काबू, बदमाशों की हुई पहचान

Fri, 25 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ए- ब्लॉक में घर में घुसकर लाखों की लूट को अंजाम देने वाली वारदात 18 घंटे के भीतर ही सुलझा ली गई है। इस वारदात की साजिश रचने और बदमाशों को घर के अंदर तक प्रवेश करवाने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्त में आया युवक सिरसा के चंडीगढिय़ा मोहल्ला निवासी आकाश उर्फ सोनी वाल्मीकि है। सीआईए पुलिस की पूछताछ में
विज्ञापन

आकाश ने कबूल किया कि उसने ही वारदात को अंजाम देने की सारी साजिश रची और स्वयं भी बदमाशों के हाथों धोखे का शिकार हो गया। आकाश का कहना है कि नोट बंदी के बाद वह नोट बदलवाने के काम करने लगा। उसने ए ब्लॉक स्थित मकान नंबर 131 के मालिक अश्विनी राठी के डेढ़ लाख रुपये के पुराने नोट बदलवाए थे। परिवार के लोगों ने ओर नोट बदलवाने की बात बोली तो उसे संदेह हुआ कि अश्विनी राठी के पास मोटा माल जमा पड़ा है। उसने अपने पहचान के बदमाशों से संपर्क किया। उन्होंने उसे 25 प्रतिशत हिस्सा देने का वादा किया। सूत्रों के अनुसार आकाश ने बताया है कि उसने अपने बदमाश साथियों के साथ घर की रेकी शुरू कर दी। यहां तक की उसने ही उक्त बदमाशों को घर के अंदर तक प्रवेश करवाया।

वारदात के बाद बदमाश साथियों ने दिया धोखा
वारदात के कामयाब होने के बाद आकाश ने बदमाशों से अपना हिस्सा मांगा। उन्होंने उसे कहा अभी सिरसा से बाहर निकलना जरूरी है। सभी गाड़ी में सवार होकर रानियां पहुंचे। आकाश ने उनसे कि कहा अब तो उसका 25 प्रतिशत हिस्सा दे दो। बदमाशों ने आकाश से कहा कि भाग यहां से, कोई हिस्सा नहीं मिलेगा तेरे को। आकाश अपने ही साथी बदमाशों के हाथों धोखे का शिकार हो गया। वह रानियां से अपनी जान बचाकर खाली हाथ सिरसा अपने घर लौट आया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से मिला सुराग
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखते हुए पिछले दो दिनों की वीडियो खंगाली। सूत्रों के अनुसार वीडियो में एक युवक घर के बाहर लगातार चक्कर काटते हुए दिखाई दिया। कुछ लोगों ने युवक की फोटो देखकर इसकी पहचान कर दी। आकाश निवासी चंडीगढिया मोहल्ले के रूम में शिनाख्त होने पर सीआईए पुलिस ने उसे मोहल्ले से दबोच लिया। कड़ी पूछताछ की तो सारी वारदात की गुत्थी सुलझ गई। आकाश ने सीआईए को बदमाशों के नाम और उनके पता बता दिया है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।

जल्द गिरफ्त में आएंगे बदमाश
वारदात के चंद घंटों बाद ही पुलिस इसकी गुत्थी सुुलझाने में सफल रही है। साजिश रचने वाले आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी बदमाशों को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है। आकाश को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेशकर करके रिमांड हासिल किया जाएगा। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गन हाउस लूट मामले में भी पुलिस बदमाशों को दबोचने के काफी करीब पहुंच चुकी है। जींद के गैंग ने इसे अंजाम दिया था और सबकी पहचान कर ली गई है। एटीएस, सिरसा सीआईए व जींद सीआईए बदमाशों के पीछे है और जल्द ही ये बदमाश गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र गोदारा, इंचार्ज सीआईए सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें