फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक : ग्रोवर

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा के विद्यार्थी रैली निकालते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पां में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रमुख मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर की ओर से किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने पूरे गांव में घूमकर लोगों को यह संदेश दिया कि बच्चों से मजदूरी कराना एक अपराध है।
विज्ञापन

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था मजदूरी नहीं, स्कूल भेजो। इस अवसर पर नरेश कुमार ग्रोवर ने कहा कि आज के समय में बच्चों को शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। हर माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को पढ़ाएं और किसी भी प्रकार की मजबूरी या लालच के कारण उन्हें मजदूरी में न झोंकें।
उन्होंने यह भी कहा कि बाल मजदूरी बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बनाती है और हमें मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि हम अपने गांव में किसी भी बच्चे से बाल मजदूरी नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन

रैली के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक सामूहिक शपथ ली
हम सब प्रतिज्ञा करते हैं कि कभी भी किसी भी बच्चे से मजदूरी नहीं कराएंगे, न ही खुद मजदूरी करेंगे। हम सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए जागरूकता फैलाएंगे और हर बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। इस सराहनीय पहल से गांव के लोगों में बाल श्रम के प्रति जागरूकता आई और उन्होंने भी इस मुहिम में सहयोग देने का वचन दिया। यह रैली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें