फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मताधिकार के लिए शपथपत्र देना जरूरी, 10 जनवरी अंतिम तिथि

Sat, 04 Jan 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर पंजीकृत अधिवक्ताओं द्वारा शपथपत्र जमा कराना शुरू कर दिया गया है। शपथ पत्र जमा कराने वाले अधिवक्ताओं को ही चुनाव में मतदान करने का अधिकार होगा। शपथपत्र जमा कराने की अंतिम तारीख 10 जनवरी है।
सिरसा बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट लक्की दुग्गल का कहना है कि बार एसोसिएशन में करीब 2500 अधिवक्ता पंजीकृत हैं। अब तक बार के पास करीब 500 अधिवक्ताओं के शपथपत्र आ चुके हैं। 10 जनवरी तक जितने अधिवक्ता शपथपत्र जमा कराएंगे, उन्हें ही चुनाव में मतदान करने का अधिकार प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा। चुनाव में नोटा का विकल्प भी मतदाताओं के लिए होगा। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती का कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले सचिव पद का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद उपाध्यक्ष और अंत में प्रधान पद का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें