फ्रेशर पार्टी में प्रस्तुति देते हुए छात्र छात्राएं।
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ स्थित फार्मेसी काॅलेज में नवागन्तुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डाॅ. जयप्रकाश बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी चाहे वैज्ञानिक न बन सके, लेकिन श्रेष्ठ इंसान जरूरी बने।
जेसीडी फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जयप्रकाश ने जेसीडी विद्यापीठ में छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान छात्रों को अपनी छुपी हुई प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। उन्होंने नवागन्तुक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अनुशासन और कड़ी मेहनत पर बल दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया।
पायल और पामेल बनीं मिस फ्रेशर
बी.फार्मेसी से पायल मिस और अरुण मिस्टर फ्रेशर बने। इसके अलावा अंकिता मिस और विवेक मिस्टर पर्सनेलिटी चुने गए। डी. फार्मेसी से अमन मिस्टर और पामेल मिस फ्रेशर, चरणजीत मिस्टर और मुस्कान मिस पर्सनेलिटी बनीं। एम. फार्मेसी से पवनप्रीत मिस फ्रेशर, जश्नप्रीत मिस ईव, रजनी मिस टैलेंट और तनिश मिस्टर टैलेंट बने। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता, डॉ. कंवलजीत कौर, अमनप्रीत कौर, ज्योति कौशिक मौजूद रहे।