फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड़ी के चार मेडिकल स्टोर पर मिलीं अनियमितताएं, भेजा जाएगा नोटिस

Thu, 27 Jul 2023 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 मेडिकल स्टोर की जांच करते औषधि निरीक्षक रजनीश धालीवाल।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोड़ी। जिला जन औषधि विभाग ने पुलिस की सहायता से गांव फग्गू में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के चार मेडिकल स्टोर को जांचा गया। इन पर कोई भी नशीली दवा नहीं मिली, लेकिन ड्रग नियमों के मुताबिक खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड सही नहीं मिला। इसके साथ ही स्टोर में साफ-सफाई और अन्य अनियमितताएं मिलीं। इसके लिए अब संचालकों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रजनीश धालीवाल ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत एक माह में दूसरी बार फग्गू गांव के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया है। इसमें सीआईए स्टाफ कालांवाली के एएसआई मनोहर लाल का सहयोग लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी मेडिकल स्टोर से कोई भी नशीली दवा नहीं बेचने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें