फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों के उल्लंघन पर चार दुकानों के कटे चालान

विज्ञापन
दुकान का चालान काटते नप कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
लॉकडाउन चार में दूसरे दिन भी एसडीएम जयवीर यादव ने बाजारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दुकानदारों द्वारा गलत पार्किंग किए जाने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन न करने पर चार दुकानों के चालान काटे। एसडीएम के दौरे के दौरान दाएं और बाएं नियम के विपरीत दुकान खोलने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे दुकानें बंद करने लगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसडीएम जयवीर यादव ने सुबह दस बजे बाजारों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। मंगलवार को बाएं ओर की दुकानें खोली जानी थी। एसडीएम ने सिटी एसएचओ सुखबीर सिंह के साथ बाजारों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान रोडी बाजार में तीन कपड़े की दुकानों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया। एसडीएम के आदेश पर नगर परिषद के कर्मचारी पवन और जतिन ने तीनों दुकानदारों के एक के बाद एक चालान कर दिए। इसके बाद एसडीएम का काफिला घंटाघर चौक से होकर सूरतगढ़िया बाजार की ओर आ गया।
थाना रोड के बाहर ही दुकानदारों ने रखा था सामान, एसडीएम ने करवाया अंदर
सिटी थाना रोड पर जब एसडीएम का काफिला पहुंचा तो एसडीएम ने देखा कि दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों के बाहर रखा हुआ है। इसके अतिरिक्त दुुकानों के बाहर ही वाहनों की पार्किंग की हुई है। जबकि नियमानुसार पार्किंग विपरीत दिशा में की जानी थी। एसडीएम ने दुकानदारों को अपना सामान अंदर रखने के निर्देश दिए। दुकानदारों ने सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। दुकानदार ने कहा कि दुकान के आगे खड़े वाहन उनके नहीं है, कोई खड़ा कर गया। नप कर्मचारियों ने सिटी थाना रोड के दुकानदार को चेतावनी दी।
विज्ञापन

एमसी मार्केट में दोनों ओर की दुकान खुली
एसडीएम का काफिला रोडी गेट की ओर चल पड़ा। एकता चौक पर पहुंचकर एसडीएम पैदल ही बाजार में चल पड़े, क्योंकि यह बाजार बड़ा तंग था। बाजार में दुकानदार ने दाएं ओर की दुकान खोली हुई थी। एसडीएम ने उसे लताड़ लगाई तो उसने जल्दी से दुकान बंद कर दी। इसके बाद एसडीएम ने मोबाइल कम्युनिकेशन वाली दुकान के आगे देखकर लोगों का जमावड़ा और वाहनों की पार्किंग देखकर भड़क गए। उन्होंने दुकानदार को खुद मास्क न पहनने पर लताड़ लगाई। साथ ही दुकान के बाहर ही दो पहिया वाहनों की पार्किंग देखकर नाराजगी व्यक्त की। एसडीएम ने कहा कि नियमों के अनुसार वाहन दूसरी ओर पार्क किए जाने हैं। एसडीएम के आदेश पर दुकानदार का चालान कर दिया गया। बता दें कि सोमवार को भी एसडीएम जयवीर यादव ने सामाजिक दूरी का पालन न करने पर सात दुकानों के चालान किए थे।
विज्ञापन

दुकानदार सामाजिक दूरी का पालन करे। नियमों का पालन न करने पर चार के चालान काटे गए हैं। यह अभियान बुधवार भी जारी रहेगा।
- जयवीर यादव, एसडीएम सिरसा।

दुकान के बाहर दो पहिया वाहन पार्किंग व सामाजिक दूरी का पालन न करने पर चालान के निर्देश देते एसडीए?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें