फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने कसा शिकंजा, देशी शराब की 4200 बोतलें जब्त

Wed, 04 Mar 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। होली पर्व को लेकर अवैध शराब तस्करों पर लगाम कसने के लिए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव धोलपालिया क्षेत्र में छापेमारी कर 350 पेटी देशी शराब बरामद की, जिसमें शराब की 4200 बोतलें मिलीं। बरामद शराब की कीमत करीब 8 लाख 40 हजार रुपये है।
पुलिस ने शराब से लदी पिकअप गाड़ी के चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की टीम मंगलवार को गांव धोलपालिया की ओर जा रही थी। तभी सूचना मिली कि एक शराब ठेके पर अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब उतारी जा रही है।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर दबिश दी और एक पिकअप गाड़ी को रोका, जो शराब से पूरी तरह भरी हुई थी। चालक से शराब का लाइसेंस और परमिट मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। गाड़ी की गहन तलाशी ली गई, जिसमें 350 पेटी देशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

चालक की पहचान रणबीर सिंह उर्फ धीरा निवासी चहुवाली टिब्बी, राजस्थान के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि शराब राजस्थान के तलवाड़ा क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। आरोपी पर थाना ऐलनाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें