फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनियों पर ेेेचला पीला पंजा

Tue, 16 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी में मंदे के बीच भू-माफिया फिर से सक्रिय हो गया है। डीएवी स्कूल के नजदीक 42 एकड़ भूमि में अवैध आवासीय कॉलोनियां स्थापित कर रहा था। सोमवार को जिला नगर योजनाकार विभाग ने भू-माफिया के मंसूबों पर पानी फेरते हुए पीला पंजा चला दिया।
विज्ञापन



    जानकारी के अनुसार जिला नगर योजनाकार अधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में टीम पुलिस बल के साथ चौटाला रोड पर डीएवी स्कूल के नजदीक पहुंची। मोहन सिंह ने बताया कि करीब 42 एकड़ भूमि में आवासीय कॉलोनियां काटकर नींव भरीं हुईं थी। डीटीपी का इशारा होते ही पीले पंजे ने धड़ाधड़ नींव उखाड़ डाली। कार्रवाई की सूचना पाकर शहर के कई प्रॉपर्टी डीलर मौके पर आ गए।

 उपरोक्त कॉलोनी में जमीन खरीद चुके लोगों की भी सांसे थमी रही। यहां तक कुछ लोगों ने वहां मकान भी बना लिए हैं। डीटीपी मोहन सिंह ने बताया कि शहरी अधिनियम 1975 के तहत कॉलोनी स्थापित करने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। लेकिन उपरोक्त क्षेत्र में बिना लाइसेंस के ही कालोनियां काटी जा रही थी। इस संबंध में जमीन मालिक संदीप, टिकम चंद, सुरेंद्र कुमार आदि लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस के बाद उपायुक्त की मंजूरी लेकर उपरोक्त कार्रवाई अंजाम में लाई गई है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बरकरार रखने के लिए तहसीलदार नौरंग दास ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त थे।
विज्ञापन


क्या कहा डीटीपी ने
डीटीपी मोहन सिंह के अनुसार सूचना मिली है कि जवाहर नगर तथा प्रेम नगर के निकट अवैध कॉलोनियां बन रही हैं। उपरोक्त जमीन मालिकों को वेरिफाई करके उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें