फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद चोरीशुदा बाइक।
विज्ञापन
हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से चुराई गईं 12 बाइकें बरामद, नशे के आदी हैं आरोपी
विज्ञापन








फोटो 33 व 34




संवाद न्यूज एजेंसी



डबवाली। वाहन चोरी की बढ़ती वारदात के बीच पुलिस ने वीरवार को एक अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपी सिकंदर सिंह व लखविंदर सिंह फाजिल्का, पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी हुईं 12 बाइकें बरामद की हैं।



डीएसपी कपिल अहलावत ने बताया कि वार्ड नंबर-15 निवासी कपिल कुमार ने 15 मई 2025 को थाना शहर में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि 14 मई को वह बाइक से बाजार गया था। उसने एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वह दुकान से बाहर आया तो बाइक गायब मिकी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ, स्पेशल स्टाफ व शहर थाना डबवाली की टीम शामिल रही।
वीरवार को उक्त संयुक्त टीम ने वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर उक्त बाइक के अलावा चोरी हुईं 12 बाइकें बरामद हुईं। आरोपियों ने ये बाइकें हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से चोरी की थी।
विज्ञापन






आरोपियों पर पंजाब में दर्ज हैं चोरी व मारपीट के केस

डीएसपी ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं। ये नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सिकंदर के खिलाफ फाजिल्का में चोरी के तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, आरोपी लखविंदर के खिलाफ मारपीट के दो प्राथमिकी फाजिल्का पुलिस ने दर्ज की हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें