फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा और व्यक्तिगत निगरानी के दिए निर्देश

Fri, 16 Oct 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। समाधान प्रकोष्ठ की मासिक बैठक लेते हुए उपायुक्त शांतनु शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
सिरसा। आमजन की शिकायतों को लंबित रखने के बजाय उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। हर शिकायत की वास्तविक स्थिति जांचे और निपटारे में आ रहीं बाधाओं को दूर कर कार्रवाई आगे बढ़ाएं। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में समाधान प्रकोष्ठ के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिन शिकायतों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है उन्हें आपसी समन्वय से निपटाया जाए। संबंधित विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करे और समाधान की जिम्मेदारी तय करे ताकि शिकायतकर्ता को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और प्रत्येक मामले की व्यक्तिगत निगरानी पर जोर दिया।
उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय समस्याओं से जुड़ीं शिकायतों की जरूरत के अनुसार मौके पर जाकर जांच की जाए। तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई की जाए और समाधान में आ रही बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर किया जाए।
विज्ञापन

इससे पहले चंडीगढ़ मुख्यालय से अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसंवाद एवं समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। इसके बाद उपायुक्त ने जिला स्तर पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एएसपी आदर्शदीप सिंह, एसडीएम ऐलनाबाद अदिति सिंघानिया, सीएमजीजीए पूरु रोहिल्ला, जीएम रोडवेज, जनस्वास्थ्य विभाग डबवाली के कार्यकारी अभियंता विजय कुमार, बिजली निगम के एक्सईएन धीरज कुमार, एसडीओ काडा विकास गोयल आदि मौजूद रहे।

हर शिकायत की होगी नियमित मॉनिटरिंग
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को मासिक बैठकें आयोजित कर एक-एक शिकायत की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निपटारा केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी वास्तविक स्थिति की जांच कर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें