फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की बजाय जनता को भ्रमित कर रही सरकार : सांसद

Thu, 25 Jun 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावे धरातल पर दिखाई नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रचार और पोर्टल आधारित व्यवस्था के सहारे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है जबकि वास्तविक समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

कुमारी सैलजा ने गांव चानौत में पेयजल की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए आवाज उठाने वाले लोगों पर आधी रात को लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। सरकार को बल प्रयोग के बजाय संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों को आज भी पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है तो यह प्रशासनिक तंत्र की गंभीर विफलता को दर्शाता है। सांसद ने सरकार से मांग की कि ग्रामीणों की मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन

-
सिरसा में बरसताी प्रोजेक्ट बने आफत
उन्होंने सिरसा शहर में लंबे समय से चल रहे स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट का भी उल्लेख किया। सैलजा ने कहा कि करीब आठ वर्षों से यह परियोजना लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बाजार और सड़कों पर अधूरे निर्माण कार्यों के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है तथा आमजन को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
-
घग्गर के तटबंध मजबूत नहीं, बारिश में बाढ़ की आशंका
सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा नहरों, नालों की सफाई और घग्घर नदी के तटबंधों को मजबूत करने के दावे भी अधूरे साबित हुए हैं। मानसून से पहले अधिकांश कार्य पूरे नहीं किए जा सके जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की आशंका बनी हुई है। पेयजल, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर तथा अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें