चोपटा मार्ग पर स्थित गांव शाहपुर बेगू के समीप मुख्य मार्ग पानी की वजह से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हो चुके हैं।
रविवार देर रात को एक इनोवा गाडी गड्ढे में गिरकर अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे गांव चालक घायल हो गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर इस समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
रविवार रात को गांव लुदेसर निवासी अनिल कुमार अपने भाई मुकेश कुमार कर इनोवा गाडी लेकर सिरसा से लुदेसर के लिए करीब दस बजे रवाना हुआ। उसके अनुसार गांव बेगू में प्रवेश करते ही गाड़ी का एक पहिया गड्ढे में गया और एक्सेल टूट गया, गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इस हादसे में वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसके बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सिरसा चोपटा मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा के नए व पुराने दो डेरे है जहां पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। नए डेरे से पहले गांव शाहपुर बेगू बसा हुआ है। गांव ऊंचाई पर है ऐसे में गांव की नालियों का पानी बहता हुआ सड़कों पर आ रहा है साथ ही सड़क के आसपास कोई पाइप भी लीक हो रही है जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव रहता है। जिसके कारण सड़क टूट चुकी है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
सड़क में काफी गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं जिसमें पानी भरा होने के कारण वाहन चालक को अंदाजा नहीं हो पाता जिसके चलते आए दिन वहां पर हादसे होते रहते है।