फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्रामीण मतदाताओं में सेंधमारी कर इनेलो ने जीती डबवाली सीट

Thu, 10 Oct 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जीत के बाद इनेलो के आदित्य देवीलाल समर्थकों के साथ।  फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। डबवाली सीट से इनेलो के प्रत्याशी आदित्य चौटाला ने जीत हासिल की है। इस जीत में उनके पैतृक गांव चौटाला के साथ-साथ आसपास के बड़े गांवों ने भरपूर समर्थन मिला है। हालांकि शहर में कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग ने बड़े अंतर से जीत हासिल हुई।

डबवाली शहर को कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक अमित सिहाग का गढ़ माना जाता था। इस गढ़ में इन चुनाव में भी इनेलो और जेजेपी प्रत्याशी ज्यादा सेंधमारी नहीं लगा पाए। कांग्रेस प्रत्याशी को शहर से बड़े मार्जिन से जीत हासिल हुई, लेकिन पूरी हार-जीत का फैसला ग्रामीण मतदाताओं ने किया। इन मतदाताओं का झुकाव इनेलो प्रत्याशी आदित्य देवीलाल चौटाला की ओर से रहा।
विज्ञापन


गांव चौटाला में 5029 वोट आदित्य देवीलाल चौटाला को मिले। इसी गांव से कांग्रेस प्रत्याशी को 2042 व जेजेपी प्रत्याशी को 1617 वोट मिले। चौटाला गांव ने किसी को निराश नहीं किया।
विज्ञापन


बड़े गांवों का आदित्य को मिला सहारा

इनेलो के गढ़ कहे जाने वाले गांवों में आदित्य देवीलाल को बंपर वोट मिले। गांव चौटाला, आसाखेडा, तेजा खेड़ा, गोरीवाला, गंगा, कालूआना जैसे बड़े गांवों ने आदित्य को जमकर वोट किया। इसके अलावा शहरी वोट भले ही अमित सिहाग को मिला। शहरी जनता ने आदित्य देवीलाल को भी निराश नहीं किया। हैरानी की बात है कि गांवों में आदित्य के साथ साथ कांग्रेस प्रत्याशी के पिता डॉ. केवी सिंह की अच्छी पकड़ थी। परंतु कहीं न कहीं इनेलो और आदित्य की छवि ने इस पकड़ में सेंधमारी की।

इन गांवों ने बदला समीकरण
गांव
आदित्य
अमित

गांव चौटाला
5029
2042

आसा खेडा
1364
475

तेजा खेड़ा
846
277

गौरीवाला
1364
866

गंगा
1314
866

कालूआना
1810
975

नुहियावाली
1258
852

रिसालिया खेड़ा 1401
1027

कुल वोट
14386
7380
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें