फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों के पक्ष में इनेलो का धरना तीन को, उपायुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार की ओर से किसानों और कृषि के प्रति उदासीन रवैया रखकर किसानों को आर्थिक चपत लगाने आदि मुद्दों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल तीन नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि डबवाली के इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल व इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


प्रवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अभी तक भी खेतों में जमा है। इसकी निकासी का कोई प्रबंध अभी तक नहीं किया गया है और न ही बाढ़, बरसात में खराब हुई फसलों का गिरदावरी कर उचित मुआवजा ही किसानों को दिया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा शासन में किसानों की कोई भी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही।
इसके चलते उन्हें अपनी कीमती फसल औने पौने दामों पर निजी हाथों को सौंपनी पड़ रही है। इतना ही नहीं सरकार की ओर से डीएपी की निर्धारित कीमत 1350 की अपेक्षा निजी डीलर 1700 रुपये में किसानों को बेचकर उन्हें लूटा जा रहा है। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत भी है। इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता ने बताया कि उपायुक्त को सौंपे जाने वाले ज्ञापन के बाद भी यदि स्थितियों में सुधार नहीं आया तो इनेलो कड़ा और बड़ा कदम उठाते हुए सड़कों पर उतरने पर विवश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें