फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो प्रधान महासचिव का गठबंधन सरकार पर प्रहार: बोले- तिरंगे झंडे की एवज में एकत्रित किए करोड़ों रुपये

विज्ञापन
सरकार पर निशाना साधते हुए ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने तिरंगे झंडों के वितरण की एवज में न केवल सरकारी कर्मचारियों से बल्कि निजी संगठनों एवं व्यापारियों से जबरन करोड़ों रुपये एकत्रित किए।
गांव गदली में इनेलो कार्यकर्ता डॉ. रामपाल के आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईंट भट्टों, पेट्रोल पंप संचालकों सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी तिरंगे झंडों की एवज में जबरन मोटी राशि एकत्रित कर करोड़ों के घोटाले को जन्म दिया गया। इनेलो नेता ने कहा कि इससे पूर्व भी इसी शासन में धान, शराब, रजिस्ट्री, सरकारी भर्तियों एवं पेपर लीक जैसे कितने ही घोटाले हुए, मगर सरकार ने आज तक किसी की जांच नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि यदि कोई जांच प्रक्रिया शुरू की गई तो वह अंजाम तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, महिला विंग की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, विनोद बेनीवाल, युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, भगवान कोटली, दिनेश बेनीवाल, कमलेश सिद्धू व नरेश सहारण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

तीसरे मोर्चे के गठन में कांग्रेस बाधा
तीसरे मोर्चे के गठन के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही तीसरे मोर्चे के गठन में सबसे बड़ी बाधा है, क्योंकि वह क्षेत्रीय दलों को नहीं चाहती, फिर भी उन्हें आशा है कि कांग्रेस के बगैर भी तीसरे मोर्चे का गठन जल्द होगा। उन्होंने कहा कि जैसे बिहार में राजनीतिक परिवर्तन हुआ है, देश के अन्य राज्यों में भी ऐसा ही परिवर्तन संभव है।
विज्ञापन

इनेलो में किसी शर्त के आधार पर प्रवेश नहीं होता
भाजपा नेता सोनाली फौगाट के इनेलो में शामिल होने के एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इनेलो में किसी शर्त के आधार पर प्रवेश नहीं होता और कार्यकर्ताओं से पूछकर ही टिकटों का वितरण होता है। अभय चौटाला ने कहा कि वे जनता के आशीर्वाद से सत्ता परिवर्तन करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें