फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी बरतने की जानकारी दी

विज्ञापन
डबवाली। रेवले पुलिस यात्रियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए। पुलिस
विज्ञापन
डबवाली। जीआरपी डबवाली की और से बुधवार को रेलवे स्टेशन पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीआरपी की ओर से आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने की जानकारी दी गई। जीआरपी चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि डिजिटल में साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसलिए हमें पूरी तरह से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि साइबर अपराधी ठगी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसलिए आमजन समझदारी और सावधानी से ही साइबर अपराधियों के चंगुल से अपने आपको बचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी लोगों के पास किसी अंजान नंबर से काल कर अपने आप को आपका परिचित बता खातों में पैसे भेजने की बात कह कर आपके मोबाइल पर ओटीपी या क्यूआर कोड भेजते हैं।
यदि आपके पास आए ओटीपी को किसी दूसरे व्यक्ति को शेयर करते हो अथवा उनकी ओर से भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं, तो आपके बैंक खाते में से पैसे ट्रांसफर कर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से से साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से भी आपकी वर्षों की कमाई पर पानी फिर सकता है। अगर कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है तो तुरंत सरकार की ओर से जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें,या साइबर पोर्टल वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा थानों में स्थापित किए गए साइबर हेल्प डेस्क पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें