जिले में मंगलवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में 30 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। मृतकों का नगर परिषद की टीम ने अंतिम संस्कार करा दिया। जिले में में अब तक कोरोना से 51 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 3190 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 2297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार गांव माधोसिंघाना की रहने वाली 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद महिला को स्वास्थ्य विभाग ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला का शव मंगलवार सुबह अग्रोहा से सिरसा लेकर आया गया। वहीं जिले के गोविंद नगर के रहने वाले 64 वर्षीय व्यक्ति और डबवाली के 46 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में नगर परिषद के कर्मचारियों ने सभी कोरोना संक्रमित मृतकों का दाह संस्कार कर दिया। जिले में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में 30 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। देर शाम आई रिपोर्ट के के अनुसार संक्रमितों में एक अग्रसेन कॉलोनी, एक हुडा, एक ए ब्लॉक, पांच रानियां, एक चोपड़ा वाली गली, एक देसूजोधा, दो डबवाली, एक नेजाडेजा खुर्द, एक नोहरिया गेट, एक हिसार रोड, तीन कल्याण नगर, दो डबवाली, एक शाहसतनाम पुरा, एक जेजे कॉलोनी, एक अग्रसेन कॉलोनी, एक गोविंद नगर, एक माधोसिंघाना, एक रोडी, एक सीडीएलयू, एक कोर्ट कॉलोनी, एक बरनाला रोड, एक अनाज मंडी सिरसा, एक सुभाष कॉलोनी और एक मंडी डबवाली से शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3190 तक पहुंच गया है। वहीं इस समय जिले में 842 संक्रमित अभी एक्टिव है।
कोट
जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 30 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत भी हुई है। लोग सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करें, जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।