कोरोना संक्रमित मरीज जल्द ठीक होने के चलते अब रिकवरी रेट भी 88.46 पर पहुंच गया है। तीसरी लहर के चलते जिले में अभी तक कोई भी बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया है। तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निक्कू वार्ड में अलग से 10 बेड लगाए गए। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 751 बेड है। इनमें से अब 301 बेड खाली हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल में अब कम मरीज ही दाखिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के पास वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और बिना ऑक्सीजन के कुल 751 बेड है। इनमें से अब 301 बेड खाली हो चुके हैं। नागरिक अस्पताल में बने कोविड वार्ड और सर्जिकल वार्ड में कुल 105 बेड है। जिनमें से 20 बेड अब खाली पड़े हैं। जिले में अब ऑक्सीजन और बेड की मारामारी भी पहले से बेहद कम हो चुकी है। दो सप्ताह पहले मरीजों को अस्पतालों में बेड न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब मरीजों की कमी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग और मरीजों को राहत मिली है।
विभाग को मिले 10 नए वेंटिलेटर
स्वास्थ्य विभाग को अब नए 10 नए वेंटिलेटर मिले है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब सिरसा नागरिक अस्पताल को वेंटिलेटर दिए गए है। जिला नागरिक अस्पताल के पास कुल 44 वेंटिलेटर है। इनमें से 40 वेंटिलेटरों पर मरीज है जबकि 40 खाली है। ऐसे में अब 10 वेंटिलेटर अब नागरिक अस्पताल में लगाए जाएंगे। जिनपर मरीजों का उपचार किया जाएगा। सिरसा नागरिक अस्पताल में कुल 105 बेड है। इनमें से 10 ऑक्सीजन और 10 बिना ऑक्सीजन के बेड खाली है।
मरीजों के कम मिलने और स्वस्थ होने की दर बढ़ने के कारण ऑक्सीजन और बेडों की किल्लत पहले से कम है। विभाग को नए 10 वेंटिलेटर मिले है। जिनपर मरीजों का उपचार किया जा सकेगा। तीसरी लहर का अभी कोई भी मरीज नहीं मिला है। -डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।