फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रात्रि तापमान में बढ़ोतरी ने उड़ाई आमजन की नींद, बिजली खपत भी बढ़ी

Thu, 06 Jun 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा माइनर में नहाते युवक।
विज्ञापन
सिरसा। भीषण गर्मी का असर जिले के रात्रि तापमान पर देखने को मिल रहा है। रात के समय तापमान 33 डिग्री रहता है। जिसके कारण लोगों का सोना मुश्किल हो गया है। वहीं बिजली खपत भी एक करोड़ यूनिट के आसपास पहुंच गया है। रात के तापमान में बढ़ोतरी का परिणाम है कि बिजली निगम की ओर से रात के समय अलग अलग एरिया में आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक के कट लगाने पड़ रहे हैं ताकि बिजली सिस्टम को बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों तापमान में मात्र 12.2 डिग्री का अंतर देखने को मिला, जो कि बेहद कम है। इसी कम अंतर के कारण रात के समय गर्म हवा चल रही हैं और बिजली का लोड बढ़ जाता है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया और लोग अधिकतर समय घरों में पंखों, कूलर, एसी के नीचे गुजारने को मजबूर हैं।
अस्पताल में आ रहे अनिंद्रा के मरीज
नागरिक अस्पताल में इन दिनों अनिंद्रा के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। जिसका मुख्य कारण गर्मी के समय में रात के वक्त पूरी तरह से नींद नहीं आना है। इस कारण शरीर में थकान बनी रहती है और आंखों में नींद छाई रहती है। जिससे व्यक्ति काम नहीं कर पाता है। ज्यादा समय तक ऐसी स्थिति रहने पर माइग्रेन के साथ कई अन्य प्रकार की बीमारी हो जाती है। जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल जहां पहले 5 के आस पास मरीज आते थे। अब ऐसे 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी में माइनर में नहाने से नहीं मान रहे युवा
इस सप्ताह जिले में तीन किशोरों के बहने के मामले सामने आए हैं। जिनमें से दो को बचा लिया गया लेकिन एक डूब गया। गर्मियों की 30 जून तक छुट्टियां होने के कारण युवाओं के नहरों और माइनर में नहाने के लिए जाने की संख्या बढ़ गई है। जिसके कारण प्रदेश में हादसे भी निरंतर हो रहे हैं। आलम यह है कि पुलिस प्रशासन की गाइडलाइन और थाना प्रभारियों को आदेश होने के बाद भी युवाओं को नहर व माइनर में नहाने से नहीं रोका जा रहा है। गर्मियों में कई माइनर व नहरों पर आज भी युवा नहाते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें