फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: समाधान शिविर में सुधारी परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय

Thu, 11 Jul 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लघु सचिवालय में लोगों की समस्या सुनते हुए उपायुक्त आरके सिंह।
विज्ञापन
सिरसा। नागरिकों की समस्याओं के निवारण में प्रदेश सरकार की समाधान शिविर संबंधी पहल सार्थक साबित हो रही है। सभी अधिकारियों की उपस्थिति में उपायुक्त आरके सिंह हर कार्य दिवस में समाधान शिविर लगाकर आमजन की सुनवाई कर रहे हैं। बुधवार को भी समाधान शिविर लगाया गया। इसमें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज आय का विवरण सुधारने समेत विभिन्न प्रकार की समस्याओं से संबंधित अर्जी आई।
विज्ञापन

उपायुक्त सिंह ने सभी शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई कर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त सिंह ने कहा कि नागरिक इन शिविरों में अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आमजन की समस्या के समाधान करने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। परिवार पहचान पत्र से संबंधित आ रही समस्याओं का निदान भी मौके पर ही कराया जा रहा है।

आय अधिक होने से नहीं मिल पा रहा योजनाओं का लाभ

सिरसा की खन्ना काॅलोनी निवासी प्रीतम कुमार को पीपीपी में अधिक आय अंकित होने के कारण राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने बताया कि पीपीपी में आय कम करवाने के लिए वह कई दिन से परेशान थे। उन्होंने बुधवार को समाधान शिविर में उपायुक्त को समस्या बताई तो उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मौके पर ही समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद ही संंबंधित कार्मिक ने उनकी आय को दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें