फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कुछ और गांवों को सिरसा में शामिल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। विधानसभा में सोमवार को चल रहे सत्र के अंतिम दिन कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने अहम मुद्दे उठाकर सरकार का ध्यान खींचा और उन्हें जल्द पूरा करने का आग्रह किया। कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि हाल ही में हांसी को जिला बनाया गया है, ऐसे ही डबवाली को भी जिला बनाए जाने की कवायद जारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र जिला बनता है उसके विधायक, जिला पार्षद और गांवों के सरपंच से जरूर राय ली जानी चाहिए कि वे कौन से क्षेत्र के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ गांवों को तब्दील किया गया है जिसमें उनकी तहसील बदली है। उदाहरण के तौर पर कालांवाली के भी चार गांव कालांवाली से सिरसा तहसील में लिए गए थे, जबकि उनकी ओर से 6 गांव तबदील किए जाने के लिए प्रस्तावित थे।

इसमें बीरूवाला गुढा व झिड़ी भी शामिल थे। यदि इस पर भी राज्य सरकार विमर्श करे तो बेहतर होगा। विधायक केहरवाला ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से ग्रुप डी में 13536 पद भरे गए। वहीं ग्रुप सी की बाद में जब भर्ती हुई तब अनेक बच्चे ग्रुप डी छोड़कर ग्रुप सी में शामिल हो गए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि ऐसी भर्तियों में ग्रुप सी का पहले रिजल्ट घोषित किया जाए।
विज्ञापन


विधायक शीशपाल केहरवाला ने एक अन्य मुद्दा उठाते हुए कहा कि गरीब आदमियों को मकान देने की स्कीम के तहत उन्हें अभी तक दूसरी किस्त नहीं मिल पाई है। अगर गरीब व्यक्ति कर्ज लेकर छत डाल भी लेता है तो वह सरकारी स्कीम का लाभ नहीं ले पाता है। विधायक ने शासन से आग्रह किया कि गरीबों को स्कीम के तहत दूसरी किश्त जल्द जारी की जाए।

विधायक केहरवाला ने सरकार से महीने भर कार्य करने वाले डिपोधारकों को भी उनका वेतन सुनिश्चित करने अथवा उनको मिलने वाली प्रतिशत राशि या कमीशन समय पर वितरित करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने सरकार से किसानों का कर्जा माफ करने, बाढ़ से प्रभावित फसलों के लिए पात्र किसानों को जल्द मुआवजा राशि जारी करने की गुहार एवं राष्ट्रीय गीत पर सार्थक चर्चा करने का परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें